Excise raid: अवैध विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध विदेशी शराब समेत सामग्री जब्त

Deoghar: जिले में उत्पाद विभाग (Excise raid) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देश पर रिखिया थाना क्षेत्र के लुटियातरी गांव में छापेमारी के दौरान अवैध विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।

विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालित करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। अधिकारियों ने उसकी पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

उत्पाद विभाग द्वारा जब्त किए गए सामान में शामिल है:

  • अवैध विदेशी शराब 38.100 लीटर
  • अवैध स्प्रिट 15.00 लीटर
  • शराब की खाली बोतलें 300 पीस
  • कॉर्क और ढक्कन 100 पीस
  • लेबल स्टीकर (फ्रंट & बैक) 200 पीस
  • केरामेल 2 लीटर
  • खाली जार 70 पीस
  • स्टील जार 1 पीस

कैसे चल रहा था अवैध कारोबार?

शुरूआती जांच में पता चला है कि स्प्रिट और केमिकल मिलाकर शराब को नकली रूप में तैयार किया जाता था। इसके बाद खाली ब्रांडेड बोतलों में भरकर उस पर नकली लेबल और ढक्कन लगाए जाते थे, जिससे शराब बिल्कुल असली जैसी दिखाई देती थी।

प्रशासन की सख्ती जारीः

छापेमारी टीम ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में अवैध शराब व्यापार को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टः बबलू साह

 

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img