Tuesday, August 26, 2025

Related Posts

टाटानगर में जलजमाव का असर: रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

रांची: चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में भारी जलजमाव के कारण रांची रेल मंडल की कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। यार्ड में पानी भरने की वजह से गुरुवार को ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर (वाया मुरी) को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया।

वहीं, ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी जलजमाव के कारण अपने पूर्व निर्धारित मार्ग कोटशिला, पुरुलिया, टाटानगर और खड़गपुर के बजाय परिवर्तित मार्ग कोटशिला, राजावेडा, चंद्रपुरा, भोजुडीह, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर होकर रवाना किया गया।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया और झालदा के सामान्य मार्ग के स्थान पर खड़गपुर, मेदिनीपुर, आद्रा, जमुनियाटांड़, राजाबेरा, कोटशिला होकर भेजा गया।

रेल अधिकारियों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और सामान्य परिचालन बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन नंबर की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जांच लें।

 

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe