Ranchi : अमोल कांत मिश्रा बने मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ रांची इकाई के सचिव, एशियन गेम्स के लिए भी हुआ चयन

Ranchi : सीसीएल पिपरवार क्षेत्र में ऑफिस सुपरीटेंडेंट के पद पर कार्यरत अमोल कांत मिश्रा को मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से रांची इकाई का सचिव नियुक्त किया है। समिति ने मिश्रा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही अमोल कांत मिश्रा का चयन एशियन गेम्स के लिए भी हुआ है जो कि नवंबर में आयोजित है। इससे जुड़ी लेटर आ चुकी है। बता दें कि एशियन गेम्स में 26 देश के पार्टिसिपेट आएंगे। जिसमें अमोल कांत मिश्रा इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह नियुक्ति मिश्रा की निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्र में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए की गई है। एसोसिएशन का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में रांची जिला स्तर पर एथलेटिक्स खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। एसोसिएशन के महासचिव एस. के. तोमर ने पत्र जारी कर कहा कि मिश्रा का योगदान संघ के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों में नई गति लाएगा।

Ranchi : कोयलांचल में हर्ष की लहर, अधिकारियों कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

उन्होंने उम्मीद जताई कि मिश्रा संघ के नियम, विनियम और उद्देश्यों का पालन करते हुए एथलेटिक्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अमोल कांत मिश्रा की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से पिपरवार कोयलांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जिसमें मुख्य रूप से सीटू नेता मोहम्मद इस्लाम अंसारी, अभय कुमार सिंह, बालेश्वर सिंह, बच्चन राम, अजेश मुंडा, दीपक उरांव, रामलाल मांझी, विजय बेदिया सहित सैकड़ों कोयला कर्मियों ने मिश्रा को शुभकामनाएं व बधाई दी मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने भी अमोल कांत मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि वे अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट कार्य कर संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...