रामविलास को ‘बेचारा’ कहे जाने के मामले ने पकड़ा तूल, राजू तिवारी ने कहा- विपक्ष के कुछ नेता दलित समाज का बराबर करते हैं अपमान

पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा देखने को मिला। सदन के अंदर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक विधायक कुमार सर्वजीत द्वारा एलजेपी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच सोमवार यानी 16 फरवरी को इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में लोजपा (रामविलास) के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और राजद के नेता से माफी मांगने की मांग की।

MLA राजू तिवारी ने विपक्षी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सोमवार को एलजेपी (रामविलास) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजू तिवारी ने विपक्षी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की। इस क्रम में लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही बाधित भी हुई।

Bihar Vidhansabha 1 3 22Scope News

आपत्तिजनक और गलत टिप्पणी की गई – विधायक राजू तिवारी

विधायक राजू तिवारी ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि विपक्ष के कई नेताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान को लेकर आपत्तिजनक और गलत टिप्पणी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता दलित समाज का बराबर अपमान करते रहे हैं।

Bihar Vidhansabha 2 3 22Scope News

तिवारी ने कहा- अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए

राजू तिवारी ने कहा कि हमारे नेता रामविलास पासवान जीवनभर दलितों, गरीबों और वंचितों की आवाज उठाते रहे। ऐसे सम्मानित नेता के खिलाफ टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्षी नेताओं को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इसे लेकर राजद के विधायकों ने भी मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाते हुए जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के लगातार समझाने के बाद दोनों पक्ष के विधायक शांत हुए, उसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

Bihar Vidhansabha 10 22Scope News

यह भी पढ़े : स्व. रामविलास को बेचारा कहने पर लोजपा ने तेजस्वी का फूंका पुतला

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!