गयाजी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, किया अपने पितरों का तर्पण

गयाजी : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आज गयाजी पहुंचे, जहां वे अपने पूर्वजों के निमित्त एकदिवसीय पिंडदान और तर्पण किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार, रविशंकर प्रसाद ने फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर एवं अक्षयवट में विधिवत अनुष्ठान किया।

रविशंकर प्रसाद को पिंडदान का पूरा क्रम शास्त्रीय विधि-विधान से संपन्न कराया गया

सूत्रों के अनुसार, पिंडदान का पूरा क्रम शास्त्रीय विधि-विधान से संपन्न कराया गया। पूरा कर्मकांड मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि पूजा-अनुष्ठान के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो। पिंडदान खुले स्थान पर न होकर मंदिर के सुरक्षित और निर्धारित हिस्से में कराया गया, जहां आम श्रद्धालुओं की आवाजाही सीमित रखी गई थी। तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधान संपन्न कराया गया। सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क थी। पितृ तर्पण की परंपरा और गयाजी की धार्मिक महत्ता के कारण यह आयोजन एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में बना हुआ है।

BJP MP Ravishnakar Prasad 1 22Scope News

यह भी पढ़े : त्रिपुरा के राज्यपाल ने महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना, राजगीर से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पहुंचे बोधगया…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...