स्व. रामविलास को बेचारा कहने पर लोजपा ने तेजस्वी का फूंका पुतला

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान को बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों द्वारा बेचारा कहने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला फूंका गया। इसी क्रम में लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजू तिवारी और सांसद अरुण भारती सहित कई विधायक, नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने तेजस्वी यादव के पुतला को फूंका।

RJD विधायक कुमार सर्वजीत के तरफ से रामविलास को कहा गया था बेचारा

आपको बता दें बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राजद के विधायक कुमार सर्वजीत के द्वारा स्व. रामविलास पासवान को बेचारा कहा गया था। जिसके बाद जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायकों ने विरोध किया था। आज यानी 15 फरवरी को इसी क्रम में पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। जिसमें जनशक्ति पार्टी रामविलास के सभी विधायक मौजूद रहे।

LJP R 1 1 22Scope News

LJP R 22Scope News

यह भी पढ़े : हरीनगर कांड के पीड़ितों से मिले चिराग पासवान, बोले- हर संभव मदद करेगी पार्टी और सरकार…

अंशु झा की रिपोर्ट

Jamshedpur Tender Irregularities: मानगो नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या...

Jamshedpur Tender Irregularities: जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के तहत विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शॉर्ट-टर्म ई-टेंडर से...

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...