एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय से सीबीआई का डाक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय से सीबीआई का एक महत्वपूर्ण डाक चोरी हो गया है।  उक्त डाक सीबीआई लखनऊ के द्वारा भेजा गया था । मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

दरअसल सीबीआई के लखनऊ ब्रांच की तरफ से रांची स्थित सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को डाक के माध्यम से कुछ दस्तावेज भेजे गए थे। डाक के ऊपर सीबीआई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो लिखा हुआ था।

जब दस्तावेज डाकघर में पहुंचे, तो डाकिए को लगा कि वह दस्तावेज झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो के हैं। इसके बाद जाकिया ने उस दस्तावेज को एंटी करप्शन ब्यूरो झारखंड के ऑफिस में पहुंचा दिया। एंटी करप्शन ब्यूरो में डाक को रिसीव भी कर लिया गया जबकि उसके ऊपर सीबीआई एसीबी लिखा हुआ था।

इसी दौरान आरक्षी राजू, जो एंटी करप्शन ब्यूरो में ही तैनात हैं, ने डाक को देखा और जानकारी हासिल की कि यह डाक सीबीआई का है और गलती से यहां आ गया है। उन्होंने डाक को पुनम कुमार की, जो एंटी करप्शन ब्यूरो झारखंड की महिला आरक्षी हैं, को देने को कहा।

हालांकि, दूसरे एसीबी के कर्मचारियों ने कहा कि इस डाक को पोस्टमैन को ही वापस कर देना उचित रहेगा। जिसके बाद सभी कर्मचारियों के सामने ही पूनम कुमारी ने डाक को अपने टेबल के दराज में रख दिया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जब सुबह एसीबी के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पूनम कुमारी के ड्राबर से वह दस्तावेज गायब है, और काफी खोजबीन के बाद भी वह दस्तावेज नहीं मिला।

काफी खोजबीन के बाद भी जब सीबीआई डाक एंटी करप्शन ब्यूरो में नहीं मिला, तब मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। वहीं, इस मामले की जानकारी सीबीआई को भी दी गई है।

सीबीआई के अधिकारी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिरकार एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय से डाक कैसे चोरी हो गया। रांची के कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा डाक चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है, और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से एक महत्वपूर्ण कागजात डाक के माध्यम से रांची भेजा गया था। डाक में पते की जगह सीबीआई एसीबी लिखा गया था। लेकिन डाकिया के द्वारा उस डाक को रांची के एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में रिसीव करवा दिया गया।

हालांकि, अब बड़ी डाक एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय से चोरी हो गया है। पूरा मामला संदेहास्पद है, ऐसे में एंटी करप्शन ब्यूरो में कार्यरत कुछ कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं।

 

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...