इंस्टाग्राम वाला प्यार और सांसों पर समाज का पहरा

patna–इंस्टाग्राम वाला प्यार और सांसों पर समाज का पहरा-धर्म- जाति की दीवार को तोड़ कर इंस्टाग्राम पर प्यार का परवान, घरवालों से छूप कर शादी,
फिर लड़की के घर वालों के द्वारा लड़के के घर वालों को बर्वाद करने की धमकी.
इस पूरी कहानी में एक विधायक का नाम बना अखबारों की सुर्खियां.
यह कहानी है सीतामढ़ी की विभा और मनेर का रोहित की.
लड़की के परिजनों ने किया शादी का विरोध
लड़का रोहित का कहना है कि हम दोनों का प्यार इंस्टाग्राम पर चढ़ा,
लेकिन जब इस बात की भनक विभा के परिजनों को लगी तो विभा की शादी
एक दूसरे लड़के के साथ की जाने की तैयारियां की जाने लगी. इसके बाद हम
दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली.
विभा के परिजनों का कहना था कि तुम्हारी जाति दूसरी है, विरोध का कारण मात्र जाति और धर्म की पुरानी दीवार थी.
रोहित कहता है कि हमने कोई जुर्म तो नहीं की है, सिर्फ प्यार ही तो किया है, क्या अब प्यार पर पाबंदियां लगेगी,
हमारी सांसों पर समाज का पहरा लगेगा. यह प्रशासन की जिम्मेवारी है कि हमें सुरक्षा प्रदान किया जाय.
मेरे सपने का राजकुमार है रोहित
जबकि विभा का कहना है कि यह शादी अपनी मरजी और खुशी से की गई है.
चाहे आंधी आये या तूफान रोहित ही मेरे सपने का राजकुमार है.
मेरे परिजन या तो इस शादी को स्वीकार करे या हमें स्वतंत्र जिंदगी जीने दें.
यदि हमारी जिंदगी में किसी भी तरीके से दखल दिया गया तो हम कुछ भी गलत करने को मजबूर हो जाएंगे.
इन्हे भी पढ़े –

















