गुमला : पेड़ की एक ही डाली पर फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान

गुमला : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के ओरिया जंगल में प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. बताया जा रहा है कि प्रेम‍िका जमनी कुमारी की उम्र 19 वर्ष थी। प्रेमी अमित उरांव की उम्र भी 19 वर्ष थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िया.

बता दें कि पिछले 2 जनवरी 2022 को दोनों घर से निकल गए. फ‍िर वापस लौट कर घर नहीं आए. मंगलवार सुबह गांव से सटे जंगल के लंमटा पतरा टोंगरी स्थित एक सखुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ प्रेमी युगल का शव पाया गया. बिशुनपुर थाने की पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज द‍िया.

युवती के पिता शीला उरांव ने अनुसार अमित और जमनी एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन अमित की मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था. छह माह पूर्व अमित उनकी बेटी को लेकर अपने घर गया था, तब अमित की मां ने दोनों को गाली गलौज करते हुए घर से निकाला दिया था. तब से दोनों उनके ही घर में खुशी-खुशी रह रहे थे, लेकिन अमित की मां लगातार उनके घर आकर गाली गलौज करती थी. 2 जनवरी 2022 को दोनों खाना खाने के बाद घर से निकले और लौटकर नहीं आए. दोनों की काफी खोजबीन की गई, लेक‍िन कुछ भी पता नहीं चला. बताया जा रहा क‍ि 2 जनवरी 2022 को घर से निकलने के बाद प्रेमी युगल ने गांव से सटे जंगल के बीचो बीच जाकर खुदकुशी कर ली. इसकी जानकारी 8 दिनों तक किसी को नहीं मिल सकी.

रिपोर्ट : रणधीर

जंगल में एक ही फंदे पर पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी युगल का शव

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...