अररिया: अररिया में ASI राजीव रंजन के हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा का तस्कर अनमोल यादव है। ASI राजीव रंजन की मौत के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है और कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के बगुआ बरारपुर नामक स्थान पर एसआईटी ने छापेमारी कर एएसआई की हत्या मामले के आरोपी अनमोल यादव को एक पिस्टल, एक मैग्जीन, तीन जिंदा गोली और 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें – CM चिकित्सा कोष से एक वर्ष में साढ़े 33 हजार लोगों को मिला लाभ, हर महीने…
मामले में अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि ASI के हत्याकांड के अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनमोल पर पहले से नारकोटिक्स समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- होली के एक सप्ताह बाद भी Train में जगह नहीं, शौचालय में बैठ यात्रा कर रहे श्रमिक
Araria से राकेश भगत की रिपोर्ट
Highlights


