CM चिकित्सा कोष से एक वर्ष में साढ़े 33 हजार लोगों को मिला लाभ, हर महीने…

CM चिकित्सा सहायता कोष के लिए हर महीने आते हैं 3100 आवेदन। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक इस कोष से मिला 33 हजार 620 लोगों को लाभ

पटना: मुख्यमंत्री (CM)  चिकित्सा सहायता कोष का लाभ बिहार के हजारों जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक इस चिकित्सा सहायता कोष योजना से करीब 33 हजार 620 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। इसका उदेश्य बिहार के वैसे लोगों को चिकित्सा का लाभ प्रदान खासकर असाध्य रोगों को पीड़ित लोगों को बेहतर इलाज के लिए मदद मुहैया कराना है, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक या इससे कम है।

इस योजना के अंतर्गत आने वाले कुल आवेदनों में करीब 25 से 30 फीसदी आवेदन मामूली त्रुटियों के कारण अस्वीकृत हो जाते हैं। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक कुल आवेदन 37 हजार 231 आए, जिसमें 33 हजार 620 स्वीकृत हुए। स्वीकृत आवेदकों को 249 करोड़ 36 लाख 18 हजार रुपये वितरित किए गए। शेष 3611 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए।

यह भी पढ़ें – विधानसभा की कार्यवाही के बीच अचानक CM ने बजाई ताली, विपक्ष को इस बात की दी बधाई

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की है जरूरत

संबंधित आवेदक की तरफ से योजना का लाभ लेने के लिए एक आवेदन लिखने के बाद सभी जरूरी कागजात के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख के नाम से इसे समर्पित करें। आवेदक को बिहार का नागरिक होना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से जमा करें।

  • सरकारी/सीजीएचएस से मान्यता प्राप्त अस्पताल द्वारा निर्गत अद्यतन मूल प्राक्कलन
  • आय प्रमाण पत्र की मूलप्रति
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • चिकित्सा पुर्जा एवं जांच रिपोर्ट की छायाप्रति

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  CM ने सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्री को सकुशल वापसी पर दी बधाई

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...