Dhanbad के बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग, सामने आई ये बड़ी वजह

dhanbad: Dhanbad शहर के धनसार थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के बगल में कचरे के ढेर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग से उठता काला धुआँ इतना भयावह था कि देखते ही देखते पूरा आसमान धुएँ से भर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत धनसार थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ था

मिली जानकारी के अनुसार जहां आग लगी, वह इलाका लंबे समय से असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखी गई।

स्थानीय द्वारा जताई गई आशंका कि नशेड़ियों….

स्थानीय मंटू चौहान ने कहा कि यह जगह आए दिन नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। आशंका है कि नशे के दौरान किसी ने जलती माचिस की तिल्ली कचरे में फेंक दी, जिससे यह आग भड़क गई। गनीमत रही कि आसपास पेड़ होने की वजह से आग आगे नहीं फैल सकी, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आग लगने की जगह के ठीक बगल में रेलवे लाइन और कुष्ठ आश्रम भी है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...

Rupi Soren Last Rites: मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर...

Rupi Soren Last Rites, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मां को अंतिम...