गया पुल चौड़ीकरण और बरमसिया ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, सांसद ढुल्लू महतो ने डीआरएम से की मुलाकात

Dhanbad: जिले में लंबे समय के इंतजार के बाद गया पुल चौड़ीकरण और बरमसिया ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर अब सकारात्मक संकेत मिले हैं। सांसद ढुल्लू महतो ने गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल कार्यालय में डीआरएम अखलेश मिश्रा से मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़े कई रेलवे परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

गया पुल चौड़ीकरण की सारी प्रक्रिया पूरी :

बैठक के बाद सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि गया पुल चौड़ीकरण की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में बरमसिया पुल का पुनर्निर्माण, धनसार–गोविंदपुर रेल ओवरब्रिज, सोनारडीह ओवरब्रिज, और भूली अंडरपास सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद महतो ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है। गया पुल चौड़ीकरण और बरमसिया पुल निर्माण से धनबाद के यातायात दबाव में काफी राहत मिलेगी।

जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा- डीआरएम :

वहीं डीआरएम अखलेश मिश्रा ने बताया कि सांसद जी के साथ हुई बैठक में रेलवे और सड़क निर्माण विभाग (RCD) के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि गया पुल चौड़ीकरण और बरमसिया पुल निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही आरसीडी की ओर से प्रस्तावित कार्ययोजना मिलती है। रेलवे पूरा सहयोग देगा और जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

रिपोर्टः अनिल पांडे

 

 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...