मंत्री ने गुस्से में फेंकी माइक, बीजेपी ने कहा- अनुकंपा पर मिला है पद

बीडीओ पर जमकर निकाली भड़ास

करौं और मारगोमुंडा में बनेगा डिग्री कॉलेज

देवघर : सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री हफीजुल हसन को कार्यक्रम के दौरान गुस्सा आ गया। उन्होंने कार्यक्रम में सही व्यवस्था नहीं रहने पर बीडीओ को फटकार भी लगाई।

दरअसल कार्यक्रम के दौरान माइक में तकनीकी खराबी के कारण आवाज नहीं आ रही थी, उसके बाद मंत्री हफीजुल हसन को गुस्सा आ गया और उन्होंने माइक फेंक दी। कार्यक्रम के दौरान ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री को गुस्सा इतना आया की उन्होंने सभी की लिस्ट मांगी और कहा कि हम डीसी से बात करेंगे। आपलोगों को समझ में नहीं आ रहा है सरकार आपके यहां आयी है और आप एक माइक तक ठीक नहीं रख सकते।

इससे पहले उन्होंने कहा कि करौं में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बीडीओ कुलदीप कुमार को पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मारगोमुंडा प्रखंड में भी डिग्री कॉलेज बनेगा। शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री ने घोषणा की।

उन्होंने कहा कि माह के प्रत्येक शनिवार को झामुमो प्रखंड कमेटी जनता दरबार लगाएगी। लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे खुद प्रखंड में माह के एक दिन जनता दरबार का आयोजन करेंगे। उनके कार्यकाल में नए मधुपुर का निर्माण किया जाएगा। आबादी के अनुसार योजनाओं की भागीदारी होगी। उन्होंने लोगों से एक घंटा कृषि एवं एक घंटा पढाई करने पर जोर दिया।

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img