महिला और बच्चों को घर में बंधक बना बदमाशों ने लूट ली लाखों की संपत्ति

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बना कर लूटपाट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र स्थित कल्याण बिगहा स्टेशन रोड के सद्भावना नगर मोहल्ले की है जहां बीती रात अपराधियों ने एक परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना कर लूटपाट की। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त गृह स्वामी श्याम किशोर प्रसाद किसी रिश्तेदार के घर गए थे और उनके परिवार में एक महिला शैल देवी चार बच्चों के साथ थी।

महिला शैल देवी ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे के आसपास 5 नकाबपोश बदमाश दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुस गए और सभी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने रुपए और जेवरात कहां है पूछ कर सब लूट लिया। बदमाशों ने करीब दो लाख रुपए नकद, सोने की चेन, लॉकेट, कर्णफूल समेत अन्य जेवरात लूट कर चलते बने। इस दौरान दो बदमाश हथियार के बल पर सभी को धमकाते रहे जबकि अन्य बदमाश सामान खंगालते रहे।

पीड़िता ने यह भी बताया कि सभी बदमाश स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच थी और कद-काठी सामान्य थी। लूट के बाद लुटेरे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर उसकी रिकॉर्डिंग सीडीआर भी क्षतिग्रस्त कर गए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। ग्रिल का ताला काटकर घर में घुसे बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जल्द ही मामले का खुलासे का दावा किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- विपुल एम पंचोली होंगे पटना हाई कोर्ट के 45वें मुख्य न्यायाधीश, रांची हाई कोर्ट में…

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...