गयाजी : जालंधर में सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद हरेंद्र शर्मा का पार्थिव शरीर गयाजी स्थित गांव में पहुंचा। पार्थिक शरीर गयाजी शमशान घाट पर सलामी के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गया नगर प्रखंड अंतर्गत मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के बिशुनगंज निवासी 44 वर्षीय आर्मी के जवान हरेंद्र शर्मा की ड्यूटी के दौरान जालंधर में मौत हो गई। बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया इसके बाद उनकी मौत हो गई।
जवान हरेंद्र शर्मा की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई
आपको बता दें कि जवान की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हरेंद्र शर्मा बीते नवंबर महीने में एक महीने की छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे और होली मे घर आने वाले थे। वहीं आर्मी के जवान हरेंद्र शर्मा का उनके पुत्र सौरभ शर्मा के द्वारा मुखाग्नि दी गई। वहीं इससे पूर्व सेवा के जवानों के द्वारा श्मशान घाट के पास ही ‘गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : स्व. अजीत पवार का गयाजी में किया गया पिंडदान, उनके अस्थि को फल्गु नदी में किया गया प्रवाहित…
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


