4 महीने से बार बार जल रहा है Motor, पानी सप्लाई बंद रहने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

बांका: बांका में सप्लाई पानी नहीं आने की वजह से परेशान लोगों ने शनिवार को टंकी के पास पहुंच कर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि यहां पिछले चार महीने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को पीने के पानी के लिए हर दिन इधर उधर भटकना पड़ता है। मामले की शिकायत कई बार की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन कर रहे बीबी रौनक, बीबी जैतून, बीबी फरीदा, संजीता बेगम, नुसरत खातून, मोहम्मद आलम, हैदर अली समेत अन्य ने बताया कि पीएचईडी विभाग के द्वारा जलमीनार में लगाया गया मोटर पिछले चार महीने से खराब है। मोटर खराब होने की वजह से स्थानीय लोगों के सामने पीने के पानी की किल्ल्त है। मामले में बिहार सरकार के टॉल फ्री नंबर पर कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।मुख्यमंत्री को ईमेल लिखा तो उधर जवाब आया कि पेयजल की समस्या के लिए टॉल फ्री नंबर पर कॉल करें। सब तरफ से सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

लोगों ने कहा कि जल्दी ही अगर पेयजल की समस्या खत्म नहीं की गई तो फिर जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।वहीं पीएचईडी विभाग के जेई मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि कटोरिया गांव के वार्ड नंबर पांच में पिछले चार महीने में कई बार मोटर ठीक करवाया गया लेकिन हर बार वह जल जाता है। अब वहां नया मोटर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है, जल्दी ही नया मोटर लगा दिया जाएगा और लोगों की समस्या खत्म हो जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    1 लाख रूपये का इनामी Naxal गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Motor Motor Motor Motor

Motor

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...