Diesel का हेरफेर करते थे नगर निगम के ड्राईवर, मेयर ने कहा…

पश्चिम चंपारण: बेतिया में सफाई वाहन चालक ही गाड़ी का डीजल (Diesel) चोरी करते हैं। डीजल चोरी का मामला तब उजागर हुआ जब पेट्रोल पंप के मैनेजर ने इस बात की शिकायत नगर निगम कार्यालय में किया। मामले की जानकारी देते हुए बेतिया की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम की गाड़ियों में तीन पेट्रोल पंप से इंधन भरा जाता है। उन्होंने बताया कि एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने शिकायत की कि सफाई वाहनों के चालक निर्धारित से दो लीटर कम Diesel डालने और बचे डीजल का पैसा कैश में लौटाने का दबाव डालते हैं।

Diesel का हेरफेर करते थे नगर निगम के ड्राईवर

कम डीजल (Diesel) नहीं डालने और पैसा नहीं लौटाने के एवज में ड्राईवर धमकी देते हैं कि ऐसा नहीं करने पर पेट्रोल पम्प से डीजल लेना बंद कर देंगे। मेयर ने कहा कि मामले की अन्कारी मिलते ही वह खुद मौके पर पहुंची और आरोपी चालकों को चेतावनी दी। मेयर ने चालकों को आगे इस तरह की हरकत करने पर एफआईआर दर्ज करवाने की भी धमकी दी। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर से लेकर सफाई निरीक्षकों को भी ऐसी कारगुज़ारियों पर सख्त नजर रखने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Nawada में शिव चर्चा का आयोजन, जुटे हजारों श्रद्धालु

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran West Champaran

West Champaran

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img