कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायकों का छलका दर्द

JAMSHEDPUR: विधायकों का छलका दर्द – कोलकाता में कैश कांड मामले फंसे कांग्रेस के

तीनों विधायकों को कोलकाता हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद

जमशेदपुर पहुंचे. जमशेदपुर में मीडिया से बात करते हुए

उनका दर्द छलका. कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने

बताया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है.

उनपर मामला दर्ज करके कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिशि की जा रही है.
उन्होंने हाल ही में हुए कांग्रेस विधायकों के ठिकानों पर छापेमारी

का जिक्र करते हुए कहा कि करोड़ों की अवैध कमाई के सबूत

मिलने के बाद भी उनलोगों के मामले को कोई नाम नहीं दिया गया.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पूछा कि 48 लाख ज्यादा है.

विधायकों का छलका दर्द – दो वर्ष में सब कुछ साफ हो जाएगा

विधायकों ने कहा कि दो साल में सबकुछ साफ हो जाएगा.

सभी आरोप और भ्रष्टाचार की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी. वहीं तीनों विधायकों ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, कि कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस के एफआईआर पर प्रश्नचिन्ह उठाया है. उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा.
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह पर जमकर निशाना साधा। वहीं पार्टी आलाकमान पर एक पक्षीय बात सुनते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही. उन्होंने कहा पार्टी आलाकमान से मिलकर अपनी बातों को रख लूंगा।
उन्होंने कहा कि जनता का सेवक हूं, जनता की भलाई के लिए हम लोग कोलकाता गए थे. मगर साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया गया.
उन्होंने चुनौती देते हुए अनूप सिंह से कहा कि सरकार गिराने की साजिश से संबंधित प्रमाण पत्र उन्हें देना होगा. उन्होंने हिरासत की अवधि में जनता से मिले समर्थन का आभार जताया और कहा जमीन से जुड़ा नेता हूं, जमीन पर रहकर सोचता हूं. न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, इंसाफ जरूर मिलेगा.

Saffrn

Trending News

दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, मुकुट व छतरी...

मोतिहारी : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेलीसराय के दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंडभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राज्यपाल...

Birsa Munda Death Anniversary: महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत और "धरती आबा" के नाम से प्रसिद्ध भगवान बिरसा मुंडा को झारखंड...

RPF की तत्परता से टला बड़ा हादसा, महिला यात्री की बची...

भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-1 की...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार को तीव्र औद्योगिक विकास, व्यापक रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता की...

नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img