RANCHI: कोलकाता में करीब 48 लाख के साथ गिरफ्तार हुए कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप और डॉ इरफान अंसारी को ईडी ने सम्मन भेजा है. विधायक इरफान अंसारी को 13 जनवरी को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, जबकि राजेश कच्छप को 16 जनवरी और नमन विक्सल कोंगाड़ी को 17 जनवरी को ईडी ने रांची जोनल ऑफिस में बुलाया है.

मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने बनाया आरोपी

ईडी ने इस मामले में तीनों विधायकों को मनी लांड्रिंग का आरोपी बनाया है.
इन तीनों विधायकों को जुलाई 2022 में हावड़ा में पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
इनके पास से करीब 48 लाख रुपये बरामद किए थे.
तीनों विधायकों की गिरफ्तारी बाद कांग्रेस पार्टी के विधायक
जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में 31 जुलाई
को जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी एफआईआर के आधार
पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल पर लगभग दो माह पहले जांच शुरू की.
- Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी
- Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी; नई पार्टी बनाने का दावा
- Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने से बच्ची और महिला की मौत, एक अन्य गंभीर
Highlights

















