औरंगाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर औरंगाबाद में किसान सम्मान समारोह आयोजित की गई। समारोह में शिरकत करने के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन भी पहुंचे। कार्यक्रम औरंगाबाद के जसोईया मोड़ के समीप मां मुंडेश्वर ग्रुप के चेयरमैन गोपाल शरण सिंह ने आयोजित की थी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जम कर अपना भड़ास निकाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में एनडीए को शिकस्त मिली अगर यहां से हमारी पार्टी की जीत होती तो इस क्षेत्र से कैबिनेट में तीन तीन मंत्री होते। अफ़सोस की बात है कि आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को नहीं समझा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि औरंगाबाद नक्सली क्षेत्र है लेकिन इस क्षेत्र में कहीं भी कोई नक्सल नहीं बल्कि अपराधी हैं जिनकी जगह जेल में है या फिर सोन नदी में।
बिहार और देश की तरक्की आप चाहते हैं और चाहते हैं कि बिहार और देश विकास के रास्ते पर आगे बढे तो फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान, एक संविधान और एक प्रधान का सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर पूरा किया। अभी आने वाले दिनों में और भी बहुत काम करना है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एकजुट हो कर एनडीए के पक्ष में वोट करें क्योंकि बिहार में राजनीति की दो धाराएं हैं। एक तरफ राजतंत्र है तो दूसरी तरफ लोकतंत्र। उन्होंने इस दौरान लालू परिवार पर भी हमला बोला और कहा कि यह एक तरफ एक राजा और एक रानी है और उनके दो राजकुमार है और कई राजकुमारियां हैं। वहीं दूसरी तरफ सेवकों का समूह है। अब बिहार की जनता को तय करना होगा कि उन्हें राजतंत्र चाहिए या प्रजातंत्र।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- नवादा कांड : मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- घटना निंदनीय है, जो भी दोषी होंगे होगी कार्रवाई…
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
Bihar Bihar Bihar Bihar
Bihar
Highlights


