थानेदार पर लगा शिक्षक की पिटाई का आरोप

बोकारो : बालीडीह थाना क्षेत्र में एक शिक्षक और उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई एक थानेदार ने कर दी. चोरी के मामले में थानेदार के द्वारा फोन कर 30 तारीख की रात 8 बजे विक्टिम को थाने बुलाया गया जहां पूछताछ के बाद विक्टिम की इतनी पिटाई की गई की उसके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया और थाने में बैठे घर वालों के सामने दर्द से कहराता रहा. विक्टिम अमानत हुसैन मखदुमपुर निवासी है और वह अपने एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं उनके घर के सामने उनका एक रिश्तेदार किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे और अमानत हुसैन को घर की जिम्मेदारी सौंप गए थे जहां वह रात में जाकर सोने का काम करते थे. एक दिन तबीयत खराब हो गई जिसके चलते वहां सोने नहीं गए और उस रात उस घर में चोरी हो गई जिसकी शिकायत उक्त घर वालों ने बालीडीह पुलिस थाने में दी जहां पूछताछ के लिए बालीडीह थाना प्रभारी नूतन मोदी के द्वारा फोन कर थाने बुलाई और थाने में ही पूछताछ के दौरान अमानत हुसैन की अमानवीय तरीके से पिटाई करती रही जिसके वजह से उसके पैर के अंगूठे का नाखून उखड गया. इससे वह घर वालों के सामने ही दर्द से कहराता रहा. घरवालों ने इस अमानवीय घटना की शिकायत झारखंड के मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट में भी की है और इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं. मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार ने कहा की मामले की जांच की जा रही है जो भी अधिकारी है उनके खिलाफ कारवाई की जायेगी.

रिपोर्ट : चूमन

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश का अलर्ट,...

 बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश की चेतावनी है। रांची में 27 अगस्त को...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...