रक्षक बना भक्षक, 12वीं बटालियन का जवान निकला जाली नोट का तस्कर

सुपौल : भारत-नेपाल की सीमा से लगे सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया पॉवर हॉउस में बी-सैप 12वीं बटालियन के जवान अमरेंद्र कुमार यादव को लोगों द्वारा मिली गुप्त सूचना पर भीमनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जवान अमरेंद्र कुमार कटैया निवासी शैलेश कुमार सिंह को जेसीवी का भाड़ा के रूप में 23 हजार रुपया देने के लिए आया था। शैलेश सिंह को पूर्व से ही इस बात की भनक थी। क्योंकि दो दिन पहले भी छोटी-छोटी रकम के रूप में अमरेंद्र कुमार यादव ने जाली नोट दिया था। जिस नोट को बैंक में जमा कराने के दौरान उसे जाली नोट होने की जानकारी मिली थी।

LN Mishra 1 22Scope News

अमरेंद्र कुमार यादव से पांच-पांच सौ के 123 नोट बरामद किया

आपको बता दें कि मौके पर पहुंचे भीमनगर थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने तलाशी के दौरान अमरेंद्र कुमार यादव से पांच-पांच सौ के 123 नोट बरामद किया। मजे की बात यह है कि अमरेंद्र कुमार यादव जिस काले रंग की स्कार्पियो का उपयोग कर रहा था। उस पर क्षेत्रीय मंत्री और पुलिस मेंस एसोसिएशन तक लिखा हुआ था। फिलहाल अमरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, एक अभियुक्त पीयूष गिरफ्तार…

यह भी देखें :

ओपी राजू की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img