पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, एक अभियुक्त पीयूष गिरफ्तार

बाढ़ : बाढ़ में पिछले पांच दिन पूर्व सालिमपुर थाना क्षेत्र के मुगलपुरा में स्थित पेट्रोल पंप कर्मी से 5,75,000 की लूट कर ली गई थी। पेट्रोल पंप कर्मी जब बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराध कर्मियों ने हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से रुपए लूट लिए थे। कर्मी द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी गई और मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस मामले के अनुसंधान के लिए एक टीम गठित की गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

LN Mishra 1 22Scope News

घटना में शामिल 4 अभियुक्त की पहचान की गई

आपको बता दें कि पूछताछ के क्रम में घटना में शामिल चार अभियुक्त की पहचान की गई। अनुसंधान के क्रम में एक अभियुक्त अमरीश कुमार जो कलर बीघा के रहने वाले हैं, उसे गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने इस कांड का सफल उद्वेदन कर लिया। अभियुक्त ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की। उसके घर से 65 हजार रुपए पुलिस ने बरामद की। वहीं उसके निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त पीयूष कुमार उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं बाकी बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक बाढ़-2 अभिषेक कुमार ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी… 

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...