चावल के पानी में छिपा है कोरियन ब्यूटी का सीक्रेट

कोरोना की वजह ब्यूटी पार्लर या सलॉन बंद हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी पार्लर जाना सेफ नहीं। ऐसे में घर पर ही स्किन केयर के लिए कुछ समय निकाला जा सकता है। अच्छी बात ये है कि स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने वाले ज्यादातर इन्ग्रीडिएंट्स हमारे किचन में ही मिल जाते हैं। कोरिया के लोग अपनी अच्छी स्किन के लिए जाने जाते हैं। बीते कुछ सालों में कोरियन ब्यूटी टिप्स काफी पॉप्युलर हुए हैं। यहां आप भी सीख सकती हैं कोरियन महिलाओं की तरह खूबसूरत स्किन पाने की ट्रिक्स…

1 22Scope News

हेल्थ के साथ ब्यूटी के राज


कोरिया और जापान में चावल को खाने के साथ ब्यूटी रूटीन में भी शामिल किया जाता है। वहां चावल बेहत पॉप्युलर ब्यूटी इन्ग्रीडिएंट है। स्किन वाइटनिंग के लिए वहां चावल और चावल के पानी का इस्तेमाल होता है। यह ट्रिक पूरी दुनिया में काफी चर्चित हो चुकी है। आपने अगर अब तक इसको ट्राई ना किया हो तो अब सही मौका है। पहले जान लेते हैं चावल के कुछ फायदे।


3 22Scope News

चावल के कई फायदे

चावल को वाइटनिंग, ऐंटी- एजिंग और ब्राइटनिंग ब्यूटी प्रॉडक्ट माना जाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चावल के पानी में अमीनो एसिड्स, मिनरल्स, ऐंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं। ये स्किन को यंग और हेल्दी रखते हैं। 


4 22Scope News

स्क्रब के रूप में करें इस्तेमाल

अपनी स्किन निखारने के लिए आप चावल और चावल का पानी इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल को पीसकर रख लें। जब स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करना हो तो थोड़ा सा चावल का पाउडर लें, इसमें हल्दी, शहद और दही मिलाकर 20 मिनट रख दें। अब इससे चेहरा, गर्दन और हाथ एक्सफोलिएट करें। 


चावल फर्मेंटेड वॉटर

चावल के पानी को स्किन पर लगाने के लिए एक कप चावल को आधे घंटे तक भिगाकर रखें। इसी पानी में चावल को पीस लें। अब इस पेस्ट से पानी छानकर अलग कर लें। इस पानी को गर्म जगह पर रखकर फर्मेंटेशन होने दें। इस पानी में जब खट्टी स्मेल आने लगें तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं। या फिर नाइट क्रीम में भी मिला सकती हैं। 

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...