Ramgarh: जिले के सीसीएल के कोलियरी सिरका नया कोयला डंप में वीडियोग्राफी व कोयला चोरी रोकने के दौरान एक युवक ने हाथ मारकर वरीय सुरक्षाकर्मी का मोबाइल गिरा दिया, जिससे मोबाइल डंप में जमा पानी में जा गिरा। इससे तकरार की स्थिति पैदा हो गई।
Ramgarh: सुरक्षाकर्मी का मोबाइल गिरा दिया
बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर करीब 2:35 बजे पांच सुरक्षाकर्मियों का दल कोयला चोरी करने पहुंचे सैकड़ों लोगों को भागने का प्रयास नया कोयला डंप से कर रहा था। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी कोयला चोरी के दृश्य का वीडियो निकाल रहा था, लेकिन जैसे ही घूमते-घूमते वह एक स्थल पर पहुंचा। पहले से ही घात लगाए एक युवक ने सुरक्षाकर्मी के मोबाइल पर हाथ मार दिया, जिससे मोबाइल डंप के जमे कादो में गिर गया। इसके बाद अफरा तफरी मच गई।
Ramgarh: नहीं रुक रही कोयले की चोरी
सूत्र बताते हैं कि कुछ लोग गरीब ग्रामीणों को लालच देकर कोलियरी की डंपिंग से कोयला ढोवाने का काम करते हैं, जिसे बाहर की फैक्ट्री में बेच दिया जाता है। सूत्रों की माने तो प्रबंधन कोयला चोरी रोकने के लिए बीते दिन पुलिस रामगढ़ प्रशासन और फॉरेस्ट को भी पत्राचार के माध्यम से कार्रवाई के लिए आग्रहा कर चुका है, लेकिन कोयला चोरी रोकने के बजाय और बढ़ रहा है।
वहीं सिरका में काम करने वाले सुरक्षाकर्मियों, कामगारों में भी इस प्रकार की हरकतों से ड्यूटी में दिक्कते आ रही हैं। वे अपने आप को असुरक्षित और भयभीत भी महसूस कर रहे हैं।
रविकांत की रिपोर्ट
Highlights


