भारत में पहली बार आया “द साउंड ऑफ म्यूजिक”

मुंबई: इंटरनेशनल ब्रॉडवे म्यूजिकल्स ने पहली बार देश मे द साउन्ड ऑफ म्यूजिक के जरिए दस्तक दे दी है। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में दुनिया के सबसे सफल और पसंदीदा ब्रॉडवे म्यूजिकल्स में से एक ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ को देखा जा सकता है। यह शो 7 बार प्रतिष्ठित टोनी पुरस्कार जीत चुका है।

1930 के ऑस्ट्रिया की पृष्ठभूमि से जन्मा यह शो दिखाता है कि कैसे संगीत, रोमांस और खुशियों के जरिए जीवन के संघर्षों पर विजय पाई जा सकती है। इस क्लासिक प्रोडक्शन में ‘माई फेवरेट थिंग्स’, ‘डो रे मी’, ‘द हिल्स आर अलाइव’ और ‘सिक्सटीन गोइंग ऑन सेवेंटीन’ जैसे 26 बेहतरीन गीत शामिल हैं।

इंटरनेशनल म्यूजिकल्स को भारत लाने पर खुशी : नीता

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की फाउंडर और चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम अंबानी ने कहा, भारत में पहले इंटरनेशनल ब्रॉडवे म्यूजिकल ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है!

भारत की श्रेष्ठ विरासत का प्रदर्शन हमने ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल’ में किया था और अब हम, अब तक के सबसे पसंदीदा इंटरनेशनल म्यूजिकल्स में से एक को भारत लाने पर रोमांचित हैं।”

कला आशा और खुशी का संदेश देती है : नीता

“मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कला – आशा और खुशी का संदेश देती है। ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ ऐसी ही एक कालजयी रचना है। मुझे उम्मीद है कि मुंबई और भारत के लोग अपने परिवारों और बच्चों के साथ इसका आनंद लेंगे।“ 2,000 सीटों वाला ग्रैंड थिएटर इस म्यूजिक शो के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है।

ऑस्ट्रिया की सुंदर पृष्ठभूमि, लाइव ऑर्केस्ट्रा और मंच पर लाइव गायन, दर्शकों को 1930 के ऑस्ट्रिया में ले जाते हैं। ‘द साउंड ऑफ म्युजिक’ प्रेम, खुशी, हंसी और संगीत का एक असाधारण आयोजन है। इंटरनेशनल शो जिन्हें अबतक सिर्फ विदेशों में देखने जाना पड़ता था, वे अब देश में ही देखे जा सकते हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ देखने के लिए www.nmacc.com या www.bookmyshow.com पर टिकट बुक किए जा सकते हैं।

Saffrn

Trending News

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...

 Jharkhand Treasury Scam: जमशेदपुर-देवघर तक पहुंची गड़बड़ी, वित्त विभाग ने जांच...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले का दायरा बढ़ा। जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में भी अधिक भुगतान की गड़बड़ी सामने आई, वित्त विभाग ने विशेष जांच के...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img