मगध की सियासी प्याली में फिर उठने वाला है तूफान ?

पटना : बिहार की राजनीतिक अस्थिरता मगध की सियासी प्याली में फिर उठने वाला है तूफान पिछले

एक दशक में जिस तरह बिहार की राजनीतिक अस्थिरता की प्रकृति देखने को मिली है,

उसके मुताबिक एकबार फिर वहां राजनीतिक मोड़ आ गया है.

जब सत्ता के साझीदारों का समीकरण बनता-बिगड़ता दिख रहा है.

पिछले कुछेक दिनों से चर्चा तेज है कि बिहार में सत्ताधारी जेडीयू-भाजपा संबंध नाजुक दौर से गुजर रहा है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि नीतीश कुमार सत्ता का चेहरा बने रहेंगे लेकिन साझीदार बदल सकते हैं. बिहार में कांग्रेस, हम सहित दूसरे दलों में भी जिस तरह की हलचल है, उससे भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

rcp 22Scope News

सोनिया गांधी से फोन पर नीतीश कुमार ने की बातचीत

पिछले कुछ समय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह के संकेत दे रहे थे, उसकी परिणति जल्द सामने आने की सियासी चर्चा है. खबर है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बातचीत की. दूसरे, रविवार को नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने को जेडीयू-भाजपा के संबंधों में आई खटास से जोड़कर देखा जा रहा है.

दिल्ली के कई कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए सीएम नीतीश

यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से जुड़ी बैठक में शामिल नहीं हुए. 17 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई, उसमें भी वे शामिल नहीं हुए. 22 जुलाई को प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति के विदाई समारोह में भोज आयोजित किया, जिससे नीतीश कुमार दूर रहे. 25 जुलाई को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने शिरकत नहीं की.

बिहार की राजनीतिक अस्थिरता :जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उलटफेर से किया इनकार

हालांकि तथ्य यह भी है कि नीतीश कुमार हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गए थे और स्वास्थ्य लाभ के बाद फिलहाल बहुत आवश्यक समारोह में ही जा रहे हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा-जेडीयू संबंधों को सामान्य बताते हुए किसी उलटफेर से इनकार कर दिया. लेकिन हाल ही में जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर जेडीयू ने भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए उनसे सफाई मांगी थी. जिसके बाद आरसीपी सिंह ने जेडीयू छोड़ते हुए नीतीश कुमार पर कई हमले किये हैं. नीतीश कुमार के जिले के रहने वाले आरसीपी सिंह कभी उनके बेहद करीब व खास थे.

आरसीपी का पत्ता साफ होना ये है वजह

कहा जाता है कि आरसीपी सिंह पूर्व में नीतीश कुमार की अनिच्छा के बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बन गए. जब दोबारा उन्हें राज्यसभा भेजे जाने का मौका आया तो जेडीयू ने आरसीपी सिंह का पत्ता साफ कर दिया. जिसके बाद आरसीपी सिंह पर जेडीयू ने भारी-भरकम संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाकर जवाब तलाब किया.

Saffrn

Trending News

गायघाट स्थित महात्मा गांधी सेतु के 44 नंबर पाया से युवक...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट महात्मा गांधी सेतु के 44 नंबर पाया से आज गुड्डू नामक युवक ने छलांग लगा दी।...

परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष में वसूला 4191.55 करोड़ का राजस्व,...

पटना : परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित लक्ष्य 4070 करोड़ रुपए...

कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की...

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने...

मुंगेर में 4 अप्रैल को भूमि जनसंवाद, 9 अंचलों के लिए...

पटना : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से चार अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षा गृह में...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 5 अपराधी...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img