कांग्रेस ने सभी विधायकों को बुलाया पटना, मदन मोहन बोले- एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं

पटना : विधायकों को बुलाया पटना – बिहार में सियासी हलचल काफी तेज है. कांग्रेस ने भी अपने सभी विधायकों को पटना में रहने का निर्देश दिया है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि

बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है. बीजेपी केवल अपने फायदे के लिए काम करती है.

इन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़े समझदार नेता हैं.

वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि हमारी तरफ से किसी भी परिस्थिति के लिए

तैयारी पूरी है लेकिन बिहार में जो हलचल देखने को मिल रही है, उससे कुछ ठीक नहीं लग रहा है.

विधायकों को बुलाया पटना : बिहार में कांग्रेस के हैं 19 विधायक

जदयू और राजद के बाद कांग्रेस ने भी अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है. अगले 3 दिनों तक पटना में ही रहने को कहा गया है. बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि बीजेपी को यह समझना चाहिए कि किसी को छोटा न समझे.

सीएम नीतीश ने सभी सांसदों को पटना पहुंचने का दिया निर्देश

खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी सांसदों को सोमवार शाम तक पटना पहुंचने के निर्देश दे दिए हैं. मंगलवार को सभी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक करेंगे. बता दें कि अभी ना तो चुनाव है और ना ही केंद्र की सरकार में कुछ होने जा रहा है. ऐसे में सांसदों को बुलाकर बैठक करना बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की ओर इशारा कर रहा है.

जदयू के सभी विधायकों के साथ होगी बैठक

वहीं सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इन सांसदों की बैठक के साथ-साथ जेडीयू अपने सभी विधायकों को बुलाया पटना है. सोमवार शाम तक सभी विधायक पटना में मौजूद रहेंगे. जैसे ही सीएम हाउस के तरफ से इशारा होगा बैठक के लिए सभी विधायक पहुंच जाएंगे.

राजद ने भी शुरू कर दी अपनी तैयारी

तीसरी तरफ आरजेडी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. आरजेडी के तरफ से सभी विधायकों को पटना में रहने के निर्देश दिए हैं. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मंगलवार को ही तेजस्वी यादव अपने सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे. बिहार में यदि राजनीतिक घटनाक्रम ठीक-ठाक है और सरकार पर कोई दिक्कत नहीं है तो फिर विपक्ष और सत्तारूढ़ दल JDU का विधायकों को बुलाकर बैठक करना इशारा कर रहा है कि सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है. हालांकि सरकार के भविष्य को लेकर JDU नेताओं ने कोई आधिकारिक बात नहीं कही है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...