Congress का पलटवार – Yogi जी के अंदर रावण और दुर्योधन, अपना DNA चेक कराएं

डिजीटल डेस्क : Congress का पलटवार – Yogi जी के अंदर रावण और दुर्योधन, अपना DNA चेक कराएं। गोरखपुर में दीपावली के मौके पर गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रतिपक्षी दलों पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए तंज कसने के क्रम में कहा था कि उनमें रावण और दुर्योधन का DNA है।

उसी पर अब Congress के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने पलटवार किया है। शुक्रवार को उदित राज एक निजी टीवी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा कि – ‘…Yogi आदित्यनाथ में रावण और दुर्योधन का DNA है और Yogi जी को एक बार अपना DNA चेक कराना चाहिए’।

डीएनए वाले बयान पर CM Yogi को Congress प्रवक्ता ने घेरा

डीएनए वाले बयान में Congress के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने जमकर घेरा। उदित राज ने अपने बयान में कहा कि – ‘… Yogi आदित्यनाथ अपने DNA के बारे में ही बात कर रहे होंगे, इसलिए एक बार उसको चेक करा लें। …रावण और दुर्योधन का DNA योगी जी में ही मिलेगा। ….अगर ऐसा ना होता तो अखिलेश यादव ने जब घर छोड़ा था तो उसे गंगाजल ना छिड़कवाते’।

बता दें कि गुरुवार (31 अक्टूबर) को गोरखपुर के कार्यक्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा था कि देश में कोई जाति के नाम पर बांट रहा है, कोई क्षेत्र के नाम पर बांट रहा है, कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है। …कोई अव्यवस्था पैदा करने का काम कर रहा है…बांटने वाले इन तत्वों में रावण और दुर्योधन का DNA काम कर रहा है।

….जो काम त्रेतायुग में रावण ने किया वही काम बांटने वाले कर रहे हैं। अब शुक्रवार को CM Yogi के उसी बयान पर निजी टीवी न्यूज चैनल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने जवाबी हमला बोलते हुए तंज भी कसा।

यूपी के सीएम योगी पर कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज का पलटवार।
यूपी के सीएम योगी पर कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज का पलटवार।

CM Yogi के बंटेगे तो कटेंगे वाले बयान पर भी भड़के Congress प्रवक्ता, लिया आड़े हाथ…

Congress प्रवक्ता उदित राज यहीं नहीं रुके। उन्होंने CM Yogi को उनके पिछले बयान बटेंगे तो कटेंगे पर भी लपेटा।

बंटेंगे तो कटेंगे पर पलटवार करते हुए Congress प्रवक्ता उदित राज ने कहा कि – ‘…Yogi जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे लेकिन अगर बहुजन उनके साथ रहेगा तो कटेगा और उनसे अलग रहेगा तो बच जाएगा।

…क्योंकि बांटने का काम तो Yogi आदित्यनाथ ही करते रहते हैं। पुरी के मंदिर में राष्ट्रपति तक प्रवेश नहीं कर सकती। राम जन्मभूमि ट्रस्ट में एक भी पिछड़े वर्ग का आदमी नहीं है।

…पिछड़े वर्ग के लोगों ने लाठी लेकर राम मंदिर की लड़ाई लड़ी। ऐसे लोगों में से विनय कटियार, उमा भारती, कल्याण सिंह कहां चले गए? …त्रेता युग में जो हुआ था योगी जी खुद उसकी परछाई हैं’।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...