धनबाद से चोरी हुआ ट्रक पाकुड़ में बरामद, कबाड़ी की दुकान में काटा जा रहा था ट्रक, एक गिरफ्तार

Pakur: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ ट्रक आखिरकार पाकुड़ जिले के बल्लभपुर में एक कबाड़ी की दुकान से बरामद कर लिया गया। गोविंदपुर थाना पुलिस ने पाकुड़ पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर ट्रक का कटा हुआ सामान जब्त किया और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे फिलहाल पूछताछ जारी है।

GPS और ब्रोकर की मदद से मिली लोकेशन

जानकारी के अनुसार ट्रक चोरी की एफआईआर गोविंदपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को GPS सिस्टम से ट्रक की लोकेशन मिली। इसके बाद एक ब्रोकर की निशानदेही पर गोविंदपुर थाना की चार सदस्यीय टीम पाकुड़ पहुंची, जहां पाकुड़ पुलिस की मदद से बल्लभपुर में स्थित कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा गया।

ट्रक का हो चुका था पार्ट-पार्ट कर काटना शुरू

छापेमारी के दौरान कबाड़ी के यहां ट्रक का कटा हुआ सामान बरामद हुआ, जिसे चोरी के बाद काटा जा रहा था। पुलिस ने दुकान से बरामद सभी ट्रक के हिस्सों को जब्त कर लिया है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस संगठित ट्रक चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जाएगा।

रिपोर्टः संजय सिंह

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...