सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हजारीबाग चतरा NH 522 जाम

हजारीबागः NH 522 जाम – जिले के रेलवे स्टेशन समीप मैला टांड स्थित सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। कूद गांव के रहने वाले युवक मोहम्मद सलीम स्कूटी से हजारीबाग टाउन बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान एफसीआई का माल ढोने वाले ट्रक ने युवक को अपने चपेट में ले लिया और सडक दुर्घटना में मोहम्मद सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने किया हजारीबाग चतरा NH 522 जाम

इधर स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। रिम्स लेकर जाने के क्रम में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने NH- 522 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

NH 522 जाम – थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे

सड़क दुर्घटना एवं घायल जैसी समस्या की जानकारी मिलते ही हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना एवं कटकमदाग थाना पुलिस, थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का मांग है कि रेलवे स्टेशन के समीप लगे धर्म कांटा को हटाया जाए ताकि आए दिन सड़क दुर्घटना जिसे समस्याओं पर लगाम लग सके।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...