झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी। रांची, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना।


रांची: झारखंड मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए अगले तीन दिनों तक बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष 20 जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

 Key Highlights

  • झारखंड के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

  • 29 अगस्त को सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • 30–31 अगस्त को रांची समेत कई जिलों में चेतावनी

  • पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में

  • इस मानसून में अब तक 1004.5 मिमी बारिश झारखंड में


रांची में दिनभर बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त को गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया गया है।

इसके अलावा 30 और 31 अगस्त को रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा, लातेहार और गुमला में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो बुधवार को रांची में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 24.2 मिमी बारिश जमशेदपुर में हुई। इस मानसून सीजन में 1 जून से अब तक झारखंड में 1004.5 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं रांची में अब तक 1269.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...