Advertisement
Advertisement
Advertisement

सजधज कर तैयार गंगा घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगे छठ व्रतियां

बाढ़ : छठ महापर्व को लेकर बाढ़ अनुमंडल के सभी गंगा घाटों की सफाई हो गई और सजा भी दिया गया है. छठ व्रतियों को कोई तकलीफ न हो इसकी मुकम्मल व्यवस्था नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई है. घाटों पर की गई साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्था से स्थानीय लोग भी खुश नजर आ रहे हैं.

बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल के शहरी क्षेत्रों में कुल घाटों की संख्या 213 है. सभी घाट महापर्व छठ के लिए इस समय सजधज कर तैयार है. सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी तथा फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके साथ ही सभी घाटों पर गोताखोर तथा प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ की टीम, मेडिकल टीम और बिजली विभाग से लाइनमैन, कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रमुख घाटों पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है.

साथ में मेडिकल टीम के द्वारा टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा. इस बाबत बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र में साफ सफाई का जिम्मा लेने वाले प्रबंधन का कहना है कि हमारी कंपनी द्वारा साफ-सफाई से लेकर अन्य कार्य संतोषजनक है. कंपनी के सफाई कर्मी रात दिन कार्य कर अच्छे परिणाम देने को तैयार है. जिसमें नगर परिषद प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन की भी अहम भूमिका रही है.

सजा फलों का बाजार

बाढ़ शहर में फलों का बाजार सज गया है. खरीदारों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है. फल के बाजारों में दिख रहा रौनक यह साबित करने के लिए काफी है कि छठ महापर्व पर न तो कोरोना काल के बर्बादी का कोई असर है और न ही महंगाई की. लोग अपनी इच्छा अनुसार धड़ल्ले से फलों की खरीदारी कर रहे हैं.

रिपोर्ट: अनिल कुमार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...