एसएसपी कार्यालय के बाहर युवक ने खाया जहर, पीएमसीएच में भर्ती

पटना : पटना एसएसपी कार्यालय के बाहर युवक ने जहर खाया लिया. जिसके बाद आनन-फानन में गांधी मैदान थाने को बुलाकर युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया. जहां वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है. हालांकि वह व्यक्ति कौन है, क्या मामला है, यह अभी तक पता नहीं चला है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक काफी देर से एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़ा था. शायद वह एसएसपी से मिलना चाहता था. परंतु उसकी मुलाकात संभवतः एसएसपी से नहीं हो पाई थी. कुछ देर बाद युवक ने अपने पॉकेट से जहर की सीसी निकाली और जहर पी लिया. जिसके पश्चात युवक वहीं जमीन पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा. उसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. एसएसपी कार्यालय के कर्मचारी अफरातफरी के बीच गांधी मैदान थाने को बुलाया और उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. आधिकारिक तौर पर उस युवक की पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक पाटलिपुत्र का निवासी बताया जाता है. उसका नाम प्रकाश कुमार बताया जाता है.

रिपोर्ट : शक्ति

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img