धनबादः गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी पंचायत में एक 12 वर्षीय किशोर अमरुद तोड़ने के दौरान कन्क्रीट पिलर पर गिर पड़ा. इस हादसे में किशोर के शरीर में चार-चार लोहे का सरिया आर-पार हो गया.

आनन-फानन में सरिया को ब्लेड से काट कर एसएनएमएमसीएच के आकस्मिक वार्ड में भर्ती करवाया गया. सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ एस के चौरसिया, डॉ गिधोरिया, डॉ लाल बहादुर प्रसाद की टीम ने बगैर देरी किए सरिया निकाल किशोर की जिन्दगी बचाने के प्रयास में जुट गई. अथक मेहनत के बाद चिकित्सकों ने सरिया निकाल तो दिया, परन्तु आगे का 48 घंटे अहम है. किशोर अभी खतरे से बाहर नहीं है.
रिपोर्टः राजकुमार


















