सरिया में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

बगोदर/सरिया. सरिया थाना क्षेत्र के सोनासिति पुल के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी बगोदर पहुंचे। मृतकों में रोहित पासवान जहां सरिया के कंचनपुर गांव का रहने वाला था। वहीं मोहन पासवान धनवार थाना क्षेत्र के राजुडीह गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई एक ही बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सोनासीती पुल के समीप बाइक एक गड्ढे में जा गिरा। गड्ढा बड़ा होने के कारण दोनों भाई बाइक के साथ गिर पड़े। जिससे दोनों की मौत हो गईं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विनोद सिंह भी बगोदर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

राज रवानी की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...