काम नहीं मिलने पर युवक ने कथारा वाशरी के मैनेजर पर किया हमला

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मैनेजर को ढोरी किया रेफर

बेरमो (बोकारो) : कथारा वाशरी परियोजना के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के मैनेजर के साथ कार्य के दौरान युवक ने मारपीट की. घटना में मैनेजर घायल हो गए हैं. जिनका प्राथमिक उपचार कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए ढोरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

घटना के संबंध में घायल मैनेजर ने बताया कि वह अपने ऑफिस में कार्य कर रहे थे. उसी दौरान एक युवक काम मांगने मेरे ऑफिस आए. जब हमने कहा कि फिलहाल अभी कोई काम नहीं है, जब आएगा तब आपलोगों को दिया जाएगा. काम मिलता नहीं देख युवक ने गाली-गलौज की और देख लेने की बात कह युवक निकल गया.

उन्होंने कहा कि, कुछ ही देर के बाद कुछ साथियों के साथ युवक फिर आ गया, और मारपीट करने लगे. इस घटना में मैनेजर घायल हो गए। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही कथारा वाशरी परियोजना पदाधिकारी के मुरली बाबू पहुंचे और कहा कि घटना की जांच होगी. जांच-पड़ताल में जो दोषी पाए जाएंगे उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...