Advertisement
Advertisement

जूनियर ब्रांच मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली

बेतिया : बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक बेलसंडी के जूनियर ब्रांच मैनेजर पंकज कुमार को दो अज्ञात अपराधियों ने बांए हाथ में गोली मारकर घायल कर दिया है। डॉ. शशि कुमार ने बताया कि ब्रांच मैनेजर का इलाज रेफरल हाॅस्पिटल गौनाहा में किया गया है। स्थित को गंभीर देखते हुए उन्हे बेतिया रेफर कर दिया गया है। साथ ही साथ दोनों आपराधी जूनियर ब्रांच मैनेजर का मोटरसाइकिल, बैग व बैंक का चाभी व दो हजार रुपए नगद लेकर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के हरदी बेलहवा व लक्ष्नौता गांव के बीच सड़क पर का है।

गौनाहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हरदी बेलहवा व लक्ष्नौता गांव के बीच बेलसंडी ग्रामीण बैंक के जूनियर मैनेजर के बायें हाथ में गोली मारकर घायल करने की सूचना मिली है। सूचना पर पुलिस को घटनास्थल पर भेज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना कि सुचना मिलते ही डीएसपी जयप्रकाश सिंह हॉस्पिटल पहुंच कर घटना की जानकारी लिए है। घटना को लेकर ब्रांच मैनेजर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह गोली मारने की घटना को बता रहे है।

यह भी पढ़े : बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चलीं लाठियां, 3 घायल

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: पाकुड़ के इस टोले में...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत हटातपाड़ा टोला में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग...