Bokaro : नशे में धुत लोगों ने युवक पर कर दिया भुजाली से हमला, फिर युवक ने…

Bokaro : बोकारो से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक युवक पर कुछ युवको ने जानलेवा हमला कर दिया है। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बालिडीह थाना क्षेत्र के बियाडा की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : स्कॉर्पियो ने रोड किनारे चल रहे दंपत्ति सहित तीन को कुचला, दंपत्ति की मौत, एक घायल… 

Bokaro : भाई को बचान गया था युवक इसी दौरान हो गया हमला

घायल युवक का नाम दुर्गेश चौधरी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल दुर्गेश अपने भाई के साथ आ रहा था इसी दौरान नशे मे धुत युवको के साथ दुर्गेश के भाई की कहासुनी हो गई। नशे में धुत युवकों उसके भाई के साथ गाली-गलौज शुरु कर दी और झगड़ा करने लगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : रिम्स में छात्रा के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों ने कर दिया कार्य बहिष्कार 

इसी बीच दुर्गेश जब अपने भाई को बचाने के लिए गया तो युवकों ने दुर्गेश पर ही हमला कर दिया। इस हमले में युवक का सर फूट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहायता से युवक को इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—-

 

 

SP ने किया 4 घंटे में मंदिर से सोने की हार...

सिवान : सिवान पुलिस ने कचहरी स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का महज चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मंदिर से...

Palamu Betla National Park: 1 जुलाई से 30 सितंबर तक क्यों...

Palamu Betla National Park: नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के निर्देशों के अनुसार, झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल 'बेतला नेशनल पार्क' को 1 जुलाई...

राबड़ी आवास से शिफ्टिंग तेज, बागवानी में लगे पेड़-पौधों को भी...

पटना : पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास को खाली करने की...