Garhwa विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Garhwa:  Garhwa जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। Garhwa थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर का मुख्य दरवाजे की ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने घर के सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद गढ़वा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

बुधवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद Garhwa शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम घर के अंदर व आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

घटना की पुष्टि स्वयं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने की है

घटना की पुष्टि स्वयं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालाकि अब तक कितनी संपति की चोरी हुआ है इसकी जानकारी नही मिल सकी है। घटना के बाद मौके पर पहुँचे गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि डॉग स्क्वायड  टीम व फिंगरप्रिंट व टेक्निकल टीम के मदद से जांच जारी है। जल्द ही मामले की खुलासा होगा। इधर जानकारी के बाद पूर्व सांसद घूरन राम सहित अन्य ने पहुँचकर घटना की जानकारी ली है।

 

 

 

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...