Advertisement
Advertisement

Caste Census में किया गया है घोटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा….

गया: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि सोमवार को गया पहुंचे जहां सर्किट हाउस में उन्होंने प्रेसवार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा कि आगामी 25 फरवरी को राजधानी पटना में कोइरी आक्रोश महारैली का आयोजन किया जायेगा। महारैली में राज्य भर के लोग जुट कर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जातीय गणना करवाया है उसमें बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है। जमीनी स्तर पर जातीय गणना नहीं की गई है।

जातीय गणना के जारी आंकड़ा में कोइरी समाज की संख्या 12 प्रतिशत से घटा कर 4 प्रतिशत कर दी गई है जबकि भूमिहार, राजपूत और ब्राहमण की संख्या 6 से 7 प्रतिशत है लेकिन उसे घटा कर 2 प्रतिशत कर दी गई। इतना ही नहीं कलाई जाति मुसलमान समुदाय में है और उसे हिंदू में गिना गया है। इससे साबित होता है कि जातीय गणना वास्तव में जमीनी स्तर पर नहीं हुआ है बल्कि कागजों पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि वे 65 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद गया पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे लोगों को जातीय गणना में किये गए खानापूर्ति के विरोध में लोगों को एकजुट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी प्रखंडों का दौरा कर रहा हूं और लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील कर रहा हूं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Orange की आड़ में शराब: कैमूर में लाखों की शराब जब्त

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Caste Census Caste Census Caste Census

Caste Census

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर