पटना : पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद व पूर्व जाप प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज पटना में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में यात्रा सत्ता की कुर्सी पाने के लिए होती है। कोई भी ऐसा नेता नहीं कह सकता है कि वह लाठी खाया हो, संघर्ष किया हो किसी गरीब की मदद की हो। ऐसे ऐसे नेता बैक दरवाजा से आ गए है जो संविधान के लिए खतरा है। उन लोगों की यात्रा गरीबों और किसानों के लिए नहीं होती है।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में सत्ता वाले लोग हो या विपक्ष या कोई और उनकी यात्रा बिहार के 14 करोड़ लोगों की भावना के खिलाफ है। 29 तारीख से हमारी यात्रा बिहार में निकलेगी। चाहे एससी-एसटी एक्ट को लेकर ओबीसी को अधिकार आरक्षण दिलाने को लेकर मुद्दे अनेक हैं। जो आजादी पर हमला करता हो हम उसके खिलाफ हैं। चाहे वह कोई भी धर्म से हो क्यों न हो। सत्ता के लोग किसी का हक और अधिकार छीन लेंगे हम उसके खिलाफ है। 29 को अररिया, 30 को किशनगंज और 31 को कटिहार कोसी सीमांचल होते हुए पटना के गांधी मैदान आएंगे।
यह भी देखें :
उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के सारे कमिटी मेंबर से हमने बात की है। कब्रिस्तान की रजिस्ट्रेशन के खिलाफ है। सारी जमीन अडानी और अंबानी को दे दिया जाए, हम उसके खिलाफ है। पप्पू यादव जीते जी किसी धर्म के अधिकार पर हमला नहीं होने देंगे। सदन में वक्फ बोर्ड जैसे काले कानून को लाया जाएगा पप्पू यादव उसका विरोध करेंगे।
यह भी पढ़े : सांसद पप्पू यादव के पिताजी की तबीयत खराब, लगातार अस्पताल जाकर ले रहे हैं हालचाल
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















