सुगौली Railway Station पर यात्री सुविधा का है अभाव, निर्माण कार्य की वजह से…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के सुगौली के स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। उमस भरी गर्मी और चल रहे बरसात के मौसम में दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर 2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक मात्र छोटा सा यात्री शेड है। रेल ओवर ब्रिज के पश्चिमी किनारे का प्लेटफार्म पुरा खुला है। साथ ही पूर्वी क्षेत्र का भी 80 प्रतिशत भाग पुरा खुला है।

लंबी दूरी की गाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या प्लेटफार्म पर जमा हो जाती है। जिनको ट्रेन पर सवार होने से पहले कड़ी धूप या बरसात झेलना पड़ता है। इस प्लेटफार्म पर तीन-चार जगह छोटे यात्री शेड है जिसमें मुश्किल से दर्जन भर लोग सुविधा ले पाते हैं। कमोबेश यही स्थिति प्लेटफार्म नंबर एक पर भी है। स्टेशन भवन निर्माणधीन है। पुराना भवन महीनों पहले तोड़ दिया गया पर भवन निर्माण कार्य की गति बिल्कुल ही धीमी है। दोनों प्लेटफार्मों पर यात्री शेड की कमी के अलावे पेयजल और शौचालय भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 1 पर आधुनिक तकनीक से भरपूर सुविधाओं वाला नया स्टेशन बनाया जाना है। पर अभी तक महीनों बीतने के बाद भी केवल आधी अधुरी नीव की खुदाई ही नजर आ रही है। करीब एक वर्ष से स्टेशन प्लेटफार्म का सीसीटीवी बंद है। स्टेशन भवन निर्माण की पुरी स्थिति तीन माह में चले ढाई कोश वाली कहावत चरितार्थ करता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- नालंदा में Brown Sugar के ओवरडोज़ की वजह से युवक की मौत, परिजनों ने दोस्त पर…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Railway Station Railway Station Railway Station

Railway Station

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...

Siwan Fake Currency Factory: महिला के घर में चल रही थी...

Siwan Fake Currency Factory: बिहार के सिवान जिला में पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफ़ाश किया...

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...