Advertisement
Advertisement

देश में रेप की घटनाओं पर नहीं लग रही लगाम, अब असम में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

Desk. देश में रेप की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब नाया मामला असम से आया है। यहां नागोअन जिले में 14 साल की एक लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई, जब लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन से घर लौट रही थी।

असम में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया और स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए राज्य के नागांव जिले के ढिंग मेडिकल यूनिट में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है और छात्र संघ ने आज इलाके में बंद बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिनमें उन्होंने लिखा है, ‘जिन अपराधियों ने ढींग की एक हिंदू नाबालिका के साथ जघन्य अपराध करने का साहस किया, उन्हें कानून छोड़ेगा नहीं। लोकसभा चुनाव के बाद एक विशेष समुदाय अत्यंत सक्रिय हो रहा है। हिंदुओं को भाषाओं के आधार पर बांटने की कोशिश से सभी को सतर्क रहना चाहिए।’

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...