देश में रेप की घटनाओं पर नहीं लग रही लगाम, अब कर्नाटक में सरकारी अस्पताल में 65 साल की महिला से हुआ बलात्कार

Desk. देश में रेप की घटनाओं नहीं रुक रही है। अब कर्नाटक में 65 वर्षीय महिला से सरकारी अस्पताल में रेप का मामला सामने आया है। महिला इलाज के लिए अस्पताल आयी थी। इस बीच रात में उसके साथ रेप किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकारी अस्पताल में 65 साल की महिला से रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के एक सरकारी अस्पताल के परिसर में 65 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इस मामले में 25 वर्षीय आरोपी, जो इलाज के लिए अस्पताल आया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना बुधवार रात दो बजे की है। महिला एक गांव से इलाज के लिए अस्पताल आई थी। देर हो जाने के कारण उसने रात भर वहीं रुकने का फैसला किया। महिला अस्पताल परिसर में आराम कर रही थी। उसे अकेला पाकर आरोपी इरफान ने उसके साथ बलात्कार किया। वहीं मदद के लिए महिला की चीख-पुकार सुनकर अस्पताल के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को बचाया। उन्होंने भी आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चिक्काबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “महिला इलाज के लिए अस्पताल आई थी। वह अस्पताल परिसर में थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया है।”

Saffrn

Trending News

15 मई से सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 6 सूत्री मांगों को...

आरा : आरा नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले छह सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की...

पटना में कोई सुरक्षित नहीं? RJD विधायक के भाई से सुबह-सुबह...

पटना : पटना में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजधानी के पॉश इलाकों में भी अब लोग खुद को सुरक्षित महसूस...

NEET ‘इंजन-बोगी’ गैंग का मास्टरमाइंड निकला RJD नेता!

पटना/दिल्ली : नीट फर्जीवाड़े में दिल्ली पुलिस ने राजद नेता संतोष जायसवाल को दिल्ली से अरेस्ट किया है। उसकी निशानदेही पर एक होटल से...

मुख्यमंत्री ने कहा- सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी की धर्मपत्नी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व. कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी शालू कुमारी एवं पीड़ित परिवार ने...

लोक सेवक आवास से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग से पैदल चलकर अपने कार्यालय मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री बिना काफिले और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img