राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी में फर्क नहीं : शरद पवार

डिजीटल डेस्क: भाजपा की ओर रविवार को जारी घोषणापत्र के पर इंडी गठबंधन के दलों के नेताओं में सबसे ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने दी। वह महाराष्ट्र के सोलापुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की ओर लोकसभा चुनाव की जारी तैयारियों के क्रम में बैठक के दौरान मीडिया से इस संबंध में सीधे तौर पर तौर नहीं लेकिन संकेतों में सधी हुई टिप्पणी की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सुप्रीमो बोले कि पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कोई अंतर नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेता अपने-अपने देश में लोकतंत्र को धीरे–धीरे नष्ट करने में लगे हैं और विपक्षी नेताओं का वजूद मिटाने में लगे हैं। इसी क्रम में पूर्व रक्षा मंत्री ने दिल्ली के सीएम के जेल जाने के प्रकरण का जिक्र किया। बोले कि आदर्श आचार संहिता लागू होने पर एक मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पता चलता है कि पीएम मोदी धीरे-धीरे संसदीय लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं। वह नहीं चाहते कि विपक्ष से कोई भी नेता निर्वाचित हो। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल का यह रुख लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। इसे रोकना और बदलना होगा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे दम से केंद्र के सत्तारूढ़ दल के इस रुख के खिलाफ काम कर रही है। भाजपा के घोषणापत्र में वन नेशन -वन इलेक्शन की ओर बढ़ने सरीखे बिंदुओं पर तत्काल उन्होंने विस्तार से कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार किया। कहा कि इस समय वह अपनी पार्टी की ओर से माधा और सोलापुर लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का नाम तय करने में जुटे हैं।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...