Criminals में नहीं है पुलिस का खौफ, राजधानी पटना में दिनदहाड़े फायरिंग

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े खुलेआम फायरिंग की। घटना राजधानी पटना के एग्जीबिशन रोड की है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ अपराधियों (Criminals) ने एक युवक के साथ मारपीट की और इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की। मारपीट और फायरिंग के बाद अपराधी मौके से भाग निकले।

Criminals में नहीं है पुलिस का खौफ

घटना के बाद स्थानीय दुकानदार और पीड़ित थाना पहुंच कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि गांधी मैदान थाना क्षेत्र में खुलेआम मारपीट और फायरिंग की यह दूसरी घटना है। मामले में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कुछ अपराधी आये और एक दुकान के स्टाफ को दुकान से बाहर निकाल कर मारपीट करने लगे। मारपीट का विरोध करने पर अपराधियों (Criminals) ने पिस्टल से फायरिंग की और मौके से भाग निकले। फ़िलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- Patna: ‘राजा का बेटा नहीं बनेगा राजा’, राजनीति में आने से पहले निशांत का विरोध

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...