देश में कोई भी नहीं है Minority, संविधान ने सबको दिया है बराबर अधिकार, राज्यपाल ने वक्फ कानून पर भी…

पटना: राजधानी पटना के बापू सभागार में ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम मोर्चा एवं सेंटर फॉर पीस के द्वारा मिल्लत बचाव मुल्क बचाओ कांफ्रेंस आयोजित किया गया। कांफ्रेंस बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ एजाज अली भी शामिल हुए। कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वक्फ कानून का विरोध करने वाले लोगों पर जम कर निशाना साधा। Minority Minority Minority Minority Minority

उन्होंने कहा कि संविधान ने देश में सभी लोगों को बराबर का अधिकार दिया है। संविधान में किसी को भी अल्पसंख्यक नहीं कहा गया है। कुछ समुदाय खुद ही अपने आप को कम संख्या होने की वजह से अल्पसंख्यक कहना शुरू कर दिया है। वे सोचते हैं कि हमारी संख्या कम है तो फिर हम बराबर कैसे हो सकते हैं। आज कुछ अमीर मुसलमान वक्फ के नाम पर चंदे वसूलते हैं और गरीब मुसलमानों का वक्फ के नाम पर खूब फायदा उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – 24 को BJP का पोल खोलेगी कांग्रेस, शकील खान ने कहा….

देश में कुछ मुसलमान पाकिस्तान अलग देश बनाने के पीछे तर्क देते हैं कि मुसलमानों को बचाने के लिए पाकिस्तान दिया गया है तो जो लोग बंटवारा करना सीख लेता है वह हमेशा बंटवारा में ही विश्वास करता है। लोकतंत्र में सबके अधिकार बराबर हैं, विशेष अधिकार की मांग करना ही गलत है। वहीं कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ एजाज अली ने कहा कि 75 वर्षों में देश का माहौल बदला है। समाज में हिंदू मुस्लिम एक साथ हैं और वे अलग नहीं रह सकते हैं।

आज देश में हालात बदल रहे हैं और लोगों को कहना पड़ रहा है कि वे एक साथ रहें। देश में वोट पॉलिटिक्स की वजह से हिंदू मुस्लिम में लड़ाई होती है। भारत में जब भी चुनाव आता है तब मंदिर मस्जिद किया जाता है और मंदिर मस्जिद के नाम पर वोट लिया जाता है। देश में कम्युनल पॉलिटिक्स रोकना बहुत जरुरी है। इसके लिए वर्ष 1989 में राजीव गांधी की सरकार में एससीएसटी एक्ट बनाया गया था और इस कानून का उद्देश्य था दलितों के विरुद्ध हो रहे अत्याचार को खत्म करना।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   खेलो इंडिया Youth Games 2025: गया में मुख्य सचिव ने की प्रचार की शुरुआत

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img