Best GPS in Jharkhand
Advertisment

अस्पताल के मुख्य द्वार पर महीनों से है जलजमाव, सुध लेने वाला कोई नहीं

72 घंटे में जलनिकासी नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

औरंगाबाद : औरंगाबाद के गोह सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी सेंटर तक महीनों से जलजमाव है. जिसकी सुध ना तो अस्पताल प्रशासन ले रहा है और ना ही क्षेत्रीय प्रशासन. जिसके कारण मरीज और उसके परिजनों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है.

hospital1 22Scope News

गोह सरकारी अस्पताल में जलजमाव को लेकर राजद नेता सह क्षेत्र संख्या (6) के जीप प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने कहा कि गोह सरकारी अस्पताल तालाब बना हुआ है. अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी सेंटर तक महीनों से जलजमाव है. इसकी सुध ना तो अस्पताल प्रशासन ले रहा है और ना ही क्षेत्रीय प्रशासन. जलजमाव की वजह से लोगों के स्वास्थ्य की गारंटी देने वाला प्रखंड का इकलौता अस्पताल खुद बीमार है.

hospital12 22Scope News

उन्होंने कहा कि इस बाबत आज मैंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को हालात से अवगत करा दिया हूं. 72 घंटे के अंदर जलनिकासी का इंतजाम नहीं हुआ तो अस्पताल प्रशासन के बदइंतजामी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. अधिकारियों का कोई बहाना काम नहीं करेगा. अस्पताल का काम बेहतर इलाज करना है. लेकिन जब अस्पताल खुद ही बीमार हो जाए तो इलाज कहां और कैसे होगा.

रिपोर्ट : दीनानाथ

मुस्कुराइये क्योंकि आप जामताड़ा के सदर अस्पताल में हैं

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...

पटना सिटी में भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन व कफ सिरप...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना अंतर्गत खान मिर्जा मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते...